Govardhan pujan Vidhi 2023 – गोवर्धन पूजा विधि 2023

गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी सम्बोधित किया जाता है। इस दिन लोग छप्पन भोग तैयार कर भगवान को भोग अर्पित करते है। साथ ही इस दिन गोवर्धन की मूर्ति या गाय-भैंस के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी पूजा की जाती है।

गोवर्धन पूजा के दिन की जाने वाली सम्पूर्ण पूजन विधि इस प्रकार है-

  • धूप
  • चंदन
  • फूल
  • रोली
  • चावल
  • मौली
  • दीपक
  • बताशे
  • गाय का गोबर
  • फल
  • गंगाजल
  • नैवेद्य
  • तुलसी
  • जल

गोवर्धन पूजा कैसे करें?

  • गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से गोवर्धन पर्वत का चित्र बनाएं और उसे पुष्प से सजाएं।
  • इस दिन यदि आप चाहे तो 56 भोग का प्रसाद भी अर्पित कर सकते है।
  • अब गोवर्धन पर्वत के इस आकृति के पास धूप, दीप जलाएं इत्यादि अर्पित करें।
  • अब गाय के गोबर से तैयार किये गए गोवर्धन पर्वत के ऊपर जलाया हुआ दीपक रखें।
  • पूजा संपन्न होने के बाद गोवर्धन की इस आकृति की परिक्रमा लगाएं और गोवर्धन कथा का श्रवण करें।
  • संध्या के बाद इस गोबर की आकृति को एक जगह इक्कट्ठा कर रखें और घर के मुख्य द्वार पर रखकर उसके ऊपर एक दीया प्रज्ज्वलित करें।

About Prince Singh

Check Also

मासिक शिवरात्रि पूजन विधि – Masik Shivratri Pujan Vidhi

भगवान शिव को समर्पित मासिक शिवरात्रि का यह व्रत बहुत से शुभ फल प्रदान करने …