Benefits of Chanting Om Namah Shivay-जानें चमत्कारी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ के ये अद्भुत 3 लाभ, आप भी हो जाएंगे हैरान!

“ॐ नमः शिवाय” एक बहुत ही शक्तिशाली मंत्र है, जिसके उच्चारण व्यक्ति के मन में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सावन (saawan 2023 )के पावन महीने मे इस मंत्र के प्रभाव से न केवल आप भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते है, बल्कि आध्यातमिक दिशा में भी एक कदम बढ़ा सकता है। भगवान शिव को आदिगुरु एवं आदियोगी की उपाधि प्राप्त है। वे भगवान शिव ही है, जिन्होंने इस ब्रह्माण्ड में योग की शुरुआत की है। जिस कारण से धार्मिक के साथ, इस मंत्र का आध्यात्मिक महत्व भी अधिक है।

सनातन धर्म में सभी मंत्रो में से, “ओम नमः शिवाय” (om namah shivaya in hindi) सबसे प्रचलित और लोकप्रिय मंत्र के रूप में जाना जाता है। इस मंत्र का प्रयोग एवं जाप, सदियों से आध्यात्मिक साधकों द्वारा किया जाता रहा है। इसका अर्थ है “भगवान शिव को नमस्कार”! भगवान भोलेशंकर को समर्पित इस शक्ति मंत्र को पञ्चाक्षर मन्त्र के नाम से भी जाना जाता है। पञ्चाक्षर का शाब्दिक अर्थ है, पाँच-अक्षर वाला। अर्थात ॐ नमः शिवाय (hari om namah shivay) का यह मंत्र (ॐ को छोड़ कर) पांच शब्दों से मिलकर बना है।

ॐ नमः शिवाय मंत्र( hari om namah shivay) का जाप शिवलिंग के सामने बैठकर भी कर सकते है। यदि किसी कारण से मंदिर जाना संभव न हो तो आप घर बैठे भी भगवान शिव का पूजन कर सकते है। इसके लिए आप पारद शिवलिंग (parad shivling) या नर्मदेश्वर शिवलिंग की घर में स्थापना करें। यह दोनों शिवलिंग घर के लिए बहुत ही चमत्कारी माना जाता है। आइये अब जानते है, ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करने के लाभ के क्या लाभ है-

Benefits of Chanting Om Namah Shivay | ॐ नमः शिवाय मंत्र के लाभ हमें निडर बनाता है

व्यक्ति का डर, उसका सबसे बड़ा दुश्मन होता है। डर के कारण कभी कभी हमारा आत्मविश्वास भी डगमगाने लगता है, जिसके कारण हम वह कार्य भी कर पाते जिसमे हमारी कुशलता है। “ओम नमः शिवाय” (om namah shivaya) एक ऐसा प्रभावशाली मंत्र है, जो हमें अपने सबसे कमजोर डर का सामना करने का भी साहस प्रदान करता है। यह एक ऐसे चमत्कारी मंत्र के रूप में जाना जाता है, जो हमें भगवान शिव की सर्वव्यापी उपस्थित होने का अहसास दिलाते है। भगवान शिव को समर्पित यह चमत्कारी मंत्र(om namah shivaya chanting) आपको मन से मजबूत कर, तनाव से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।

आध्यात्मिक क्षमताओं को बढ़ाता है

किसी भी कार्य को ठीक से करने के लिए मन को शांतिपूर्ण और शांत होना चाहिए। एक अत्यधिक बोझील मन किसी भी कार्य को पूर्णतः संपन्न नहीं कर सकता है। ॐ नमः शिवाय (aum namah shivaya) का जाप हमारे मन को नियंत्रण में रखता है और दीन-दुनिया से जुड़े तमाम बंधनों को करने में सहायक है। यह प्रभावशाली मंत्र, ध्यान को एकत्रित करने के साथ ही स्ट्रेस्फुल जीवन से मुक्ति दिलाने में भी बहुत मददगार साबित होता है। ॐ नमः शिवाय के चमत्कार से एक व्यक्ति को तमाम मुश्किल हालतों से लड़ने में मदद मिलती है। मूलतः यह मन को तनाव से मुक्त करता है और उसे भी निखारता है।

नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है

हर समय नकारात्मकताओं से जूझने के कारण न केवल हमारे मन, बल्कि मस्तिष्क पर भी प्रभाव पड़ता है। इस मनोस्थिति के चलते व्यक्ति क्रोधी, कड़वा और अजीब व्यवहार वाला बन जाता है। कलयुग के समय हमारे आस-पास ऐसे बहुत से ऐसी नकारात्मक शक्तियां मौजूद होती है, जिससे हम चाह कर भी पीछा नहीं छुड़ा पाते है। ऐसे में यदि आप भी अपने आस-पास किसी नकारात्मक शक्तियों का सामना कर रहे है, तो प्रतिदिन ॐ नमः शिवाय (om namah shivay) का जाप अवश्य करें। यह एक ऐसा चमत्कारी मंत्र है, जो आपको जीवन में आगे बढ़ने और बुरी शक्तियों को दूर करने में बहुत ही प्रभावशाली है।

ॐ नमः शिवाय” (om namah shivaya chanting) मंत्र में अद्भुत ध्वनियाँ प्रभावित होती है, जो आपके आस पास के वातावरण को शुद्ध कर देती है। इसकी सशक्त ध्वनियाँ आत्मा में प्रसन्नता लाती है और हमारे उज्ज्वल शरीर को मजबूत करने में मदद करती है। ऐसा माना जाता है कि दिन में एक व्यक्ति को कम से कम 108 बार (om namah shivay 108 times benefits) ॐ नमः शिवाय का जाप करना चाहिए। यह करने से आपकी सभी पीड़ाएं दूर होगी, इसके साथ ही सभी परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी।

How should you chant Om Namah Shivay | ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप कैसे करना चाहिए?

वैसे तो आप अपनी इच्छानुसार इस मंत्र का कई बार जाप करना चाहिए। लेकिन माना जाता है, एक व्यक्ति को कम से कम 108 बार (om namah shivay 108 times benefits) ॐ नमः शिवाय का जाप करना चाहिए। यह करने से आपकी सभी पीड़ाएं दूर होगी, इसके साथ ही सभी परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी। इसके लिए आपको अपने पैरों को क्रॉस करके बैठना चाहिए – यही योग की स्थिति है, आपकी पीठ सीधी होनी चाहिए। मंत्र का जाप करते हुए बिंदुओं के साथ बैठना और कई बार मंत्र का जाप करना उत्तम है।

How do you practice Om Namah Shivay | ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप कैसे करें ?

इस चमत्कारी मंत्र (om namah shivay mantra benefits) का जाप करने के लिए किसी विशेष अनुष्ठान या त्यौहार की आवश्यकता नहीं है। यह एक शक्तिशाली होने के साथ ही बहुत आसान मंत्र है, जिसका अर्थ है कि इसका उच्चारण कहीं भी किया जा सकता है। केवल एक चीज जिसके बारे में आपको स्पष्ट होना चाहिए वह यह है कि आपको सीधी स्थिति में बैठना चाहिए। इसके अलावा आप इस मंत्र का जाप कुर्सी पर बैठकर, कार में या अपने कार्यालय में भी कर सकते है।

About Saif Rayeen

Check Also

Vishwakarma Jayanti 2023 – विश्वकर्मा जयंती की तिथि, शुभ समय और महत्व

विश्वकर्मा पूजा या विश्वकर्मा जयंती दिव्य वास्तुकार, भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है। विश्वकर्मा को दुनिया …