Benefits of Money Plant-मनी प्लांट के ये अद्भुत फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान!

वास्तु शास्त्र की बात करें तो, घर के कुछ हिस्सों में प्लांट्स रखने से न सिर्फ खुशियों का संचार होता है, बल्कि नेगेटिव एनर्जी से भी मुलती मिलती है। इन्हीं पौधों में से एक पौधा मनी प्लांट का भी माना जाता है। मनी प्लांट को घर या भवन के एक कोने में रखना भाग्यशाली माना जाता है। घर में मनी प्लांट रखना सौभाग्य और समृद्धि लाने वाला भी माना जाता है। वास्तु के अनुसार, यह प्लांट घर के दक्षिण-पूर्व कोने में रखा जाना चाहिए। यह घर में शांति और एक स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देता है।

सबसे प्रसिद्ध हाउसप्लांट में से एक, मनी प्लांट इनडोर और आउटडोर दोनों के लिए ही उचित माना जाता है। यह एक ऐसा पौधा होता है, जिसे ज्यादा रखरखाव, की आवश्यकता नहीं होती है। अपनी गुणवत्ता के लिए पसंद किए जाने वाला, यह मनीप्लान्ट सभी परिस्थितियों में जीवित रह सकता है। मनी प्लांट में दिल के आकार की आकर्षक व चमकदार हरी पत्तियों होती है। यह तो हम सभी जानते है कि घर में मनीप्लान्ट को रखना शुभ माना जाता है, लेकिन आपने कभी सोचा है इसे रखने क्या आश्चर्यजनक लाभ हो सकते है?

यदि नहीं तो आज के ब्लॉग में हम आपको मनी प्लांट से जुड़ें कुछ अद्भुत एवं आश्चर्यजनक फायदों के बारे में बताने जा रहे है। यह लाभ इस प्रकार से है-

नींद की गुणवत्ता में सुधार लाता है

घर पर मनी प्लांट का सबसे अच्छा फायदा यह है कि वे आपकी नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। वे सकारात्मक ऊर्जा देते है और नकारात्मक ऊर्जा निकालते हैं। इसलिए वे घर को स्वस्थ और खुशहाल बनाते हैं। आपको शायद हैरानी हो लेकिन मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है, जो कुछ पौधों और पेड़ों से अलग, रात भर ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देते है।

मनी प्लांट के यह पौधे रात भर ताजा हवा प्रदान करते है और नींद की गुणवत्ता में सुधार लाने का महत्वपूर्ण कार्य करते है।

पॉजिटिव वाइब्स का संचार करता है

मनी प्लांट के कई फायदों में से एक यह है कि यह हमारे आसपास पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ता है। माना जाता है कि यह पौधा चिंता, अवसाद और बुरे मूड को नार्मल करने में मददगार साबित होता है। धर्म शास्त्रों के साथ ही विज्ञान ने भी पौधों से जुड़ें इन तथ्यों को साबित किया है। इसके अनुसार, घर के अंदर पौधे रखने और उनके साथ बातचीत करने से तनाव स्तर में कमी आती है और एक प्रकार की मानसिक शांति का अहसास होता है।

यही कारण है कि घर में मनी प्लांट होना हमेशा एक अच्छा विकल्प होता है अगर आप भी अपने आस-पास नेगेटिविटी का सामना कर रहे है।

एकाग्रता/प्रोडक्टिविटी के स्तर को बढ़ाता है

आजकल के इस दौर में अधिकांश लोग अपने जीवन का अधिकतर समय ऑफिस या अपने वर्कप्लेस पर बिताते है। इतने लंबे तक एक स्थान पर रहने से आपको अंदर की खराब गुणवत्ता वाली हवा से सिरदर्द, आंखों की थकान, गले में जलन और अस्थमा जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। ऐसे में कार्यस्थलों पर लगाएं जाने वाले पौधे इस वातावरण को पॉजिटिव ऐटिटूड में बदल सकते है।

इन्हीं पौधों में से एक मनी प्लांट भी माना जाता है।ऑफिस डेस्क या स्टडी टेबल पर मनी प्लांट रखने से न केवल आपके मानसिकता में बदलाव आएगा, बल्कि आप अपनी प्रोडक्टिविटी और दैनिक दिनचर्या में भी बदलाव महसूस करेंगे।

गुड लक को आकर्षित करता है मनी प्लांट

विभिन्न मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है, मनी प्लांट अपने साथ, उस जगह के लोगों के लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आता है। इतना ही इन पौधों को घर पर लगाने से जीवन के व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

गुड लक को आकर्षित करने वाला यह तथ्य इस बात को भलीं-भांति साबित करता है की क्यों मनी प्लांट को घरों, कार्यालयों और यहां तक कि कैफे के भी इतना अनुकूल माना जाता है। वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई में मनी प्लांट को लगाने की एक सही दिशा बताई जाती है। इसके अनुसार, इसे दक्षिण-पूर्व हिस्से में ही रखना चाहिए। किसी अन्य स्थान पर इसे रखने से घर में नकारात्मकता पैदा हो सकती है।


यदि आप भी अपने आस-पास पाजिटिविटी की तलाश कर रहे है और पेड़-पौधों के साथ आप भी एक गहरा रिश्ता शेयर करते है। तो, आज ही आप अपने घर में एक मनी प्लांट की स्थापना अवश्य करें।

About Saif Rayeen

Check Also

Vishwakarma Jayanti 2023 – विश्वकर्मा जयंती की तिथि, शुभ समय और महत्व

विश्वकर्मा पूजा या विश्वकर्मा जयंती दिव्य वास्तुकार, भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है। विश्वकर्मा को दुनिया …