Chandra Grahan 2023-Date जानें चंद्रग्रहण की तिथि, समय व दान करने की आवश्यक वस्तुएं

हिन्दू धर्म में दो प्रकार के ग्रहण मुख्य तौर पर देखे जाते है। इन दोनों ग्रहणों में जहां पहले ग्रहण का संबंध सूर्य से होता है तो वहीं दूसरे ग्रहण का संबंध चंद्र यानि चांद से होता है। साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को लगा था, लेकिन भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं दिया था। साल का दूसरा चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को लगने जा रहा है और यह भारत में दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा।

इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण अक्टूबर माह में लगने जा रहा है। धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। बता दें कि इस साल का पहला चंद्रग्रहण 5 मई को वैशाख पूर्णिमा का दिन लगा था। ग्रहण दुनियाभर के कई हिस्सों में लगा था लेकिन, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं दिया था। लेकिन, साल का अंतिम चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देने वाला है। आइए जानते हैं कब लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण और सूतक काल का समय क्या रहेगा।

चंद्रग्रहण 2023 का समय | Chandra Grahan 2023 Timings

बता दें कि साल का अंतिम चंद्रग्रहण अश्विन पूर्णिमा यानी 28 और 29 अक्टूबर की मध्य रात्रि को पूरे भारत में खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा। चंद्रग्रहण मध्यरात्रि 1 बजकर 5 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा और रात के 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। यह चंद्रग्रहण भारत के सभी शहरों में देखा जाएगा।

चंद्रग्रहण के सूतक काल का समय

चंद्रग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। बता दें कि सूतक काल के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य या पूजा पाठ नहीं किया जाता है। 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि को लगने जा रहे चंद्रग्रहण का सूतक 28 अक्टूबर की शाम 4 बजकर 5 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा।

कहां-कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण

भारत के अलावा भी कई देशों में चंद्र ग्रहण दिखाई देने वाला है। यह चंद्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया, संपूर्ण एशिया, यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण-पूर्वी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका के उत्तरी पूर्वी क्षेत्र, हिंद महासागर, दक्षिणी प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण में करें इन चीजों का दान | Things to Donate on Chandra Grahan

1. सफेद वस्तुओं का दान
ऐसा माना जाता है की यदि किसी के घर में सदा क्लेश, तनाव और नकारात्मक माहौल बना रहता है तो ग्रहण के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए। इसमें मुख्यतः चीनी, सफेद वस्त्र इत्यादि शामिल है।

2. दूध, चावल
ग्रहण के दिन दूध या चावल दान करने से घर में सुख-समृद्धि का संचार होता है। इसके साथ यह भी माना जाता है की चावल और दूध से बनी वस्तुओं का दान करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते है।

3. कांच के बर्तन
कहा जाता है की ग्रहण के दिन यदि आप कांच के बर्तन में पानी भर के किसी को दान करते है तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती है। यदि आपके घर में भी कोई व्यक्ति लंबे अरसे से बीमार है, तो कांच के बर्तन का दान अवश्य करें।

चंद्र ग्रहण से जुड़ी ध्यान रखने योग्य कुछ महत्वपूर्ण बातें-

चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पूर्व सूतक काल प्रारंभ हो जाता है।
ग्रहण में दान व स्नान का बहुत अधिक महत्व बताया है।
सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ करना अशुभ माना जाता है।
ग्रहण के समय जितना संभव हो उतना भगवान का कीर्तन करना चाहिए।
ग्रहण के समय भोजन नहीं करना चाहिए और न ही भोजन पकाना चाहिए।
ग्रहण काल के दौरान किसी भी धार वाली वस्तु का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए।
ग्रहण समापत होने के बाद घर स्नान करना चाहिए, साथ ही घर के सभी कोनों में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।

ग्रहण के दौरान ध्यान देने वाली यह कुछ महत्वपूर्ण बातें जिनका ध्यान आपको अवश्य रखना चाहिए।

 

About Saif Rayeen

Check Also

Vishwakarma Jayanti 2023 – विश्वकर्मा जयंती की तिथि, शुभ समय और महत्व

विश्वकर्मा पूजा या विश्वकर्मा जयंती दिव्य वास्तुकार, भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है। विश्वकर्मा को दुनिया …