Ganesh Visarjan Vidhi- गणपति बप्पा की विदाई, जानिए विसर्जन विधि व शुभ मुहूर्त

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi ) का त्यौहार 19 सितंबर 2023 के दिन देशभर में मनाया गया है। इस दिन बहुत से लोग अपने घर में गणपति जी की मूर्ति स्थापित करते है। यदि आप भी अपने घर इस बार गणपति जी को लाएं है, तो इसे विसर्जित करने से पहले, होने वाली पूजन विधि अवश्य जान लें। गणपति बप्पा का विधि-विधान से पूजन करने से न सिर्फ वे प्रसन्न होंगे बल्कि शुभ फल भी प्रदान करेंगे।

गणेश चतुर्थी के दिन गणपति जी को घर में स्थापित किया जाता है और आने वाले 10 दिनों तक उनकी सेवा की जाती है। इस 10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान, कई लोग 3 दिन तो कई पांच या दस दिनों तक गणेश जी की श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना करता है। घर में गणपति जी को रखने का अधिकतम समय अनंत चतुर्दशी तक का होता है। अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति जी का विसर्जन करना सबसे अधिक फलदायी बताया जाता है।

ऐसे में आइए विस्तार से जानते है गणपति जी के विसर्जन की विधि व शुभ मुहूर्त-

गणपति जी विसर्जन विधि | Ganesh Visarjan Vidhi

• अनंत चतुर्दशी या जिस भी दिन आप विसर्जन करें उस दिन विधि पूर्वक गणेश जी का पूजन करें।
• पूजा के दौरान गणपति जी को फल, फूल, माला, दूर्वा, नारियल इत्यादि अर्पित करें।
• पूजा के बाद भगवान को पान, सुपारी लड्डू व मोदक का भोग लगाएं।
• अब दीपक जलाकर गणपति जी के मंत्र का जाप करें।
• अब एक साफ़ पाटें को गंगाजल से शुद्ध करें और उस पर एक स्वस्तिक बनाएं।
• अब इस पाटें पर लाल या पीले रंग का साफ़ कपड़ा बिछाएं और उसपर गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर दें।
• अब लकड़ी के पाटें पर पुष्प व अक्षत डालें और गणेश जी की मूर्ति पर फल, मोदक आदि चढ़ाएं।
• अब परिवार सहित गणपति जी आरती गाएं और ख़ुशी-ख़ुशी गणपति जी को विदा कर, तालाब में मूर्ति को विसर्जित करें ।
• गणपति बप्पा की मूर्ति को विदा करते समय हाथ जोड़कर अपनी मनोकामनाएं बोले और अगले बरस आने की कामना करें।
• अब गणपति जी से भूल चूक के लिए क्षमा मांगे और सभी वस्त्र आदि वस्तुएं जल में प्रवाहित कर दें।
• गणपति जी को हंसते-गाते और जश्न मनाते हुए विदा करें।

गणेश विसर्जन मुहूर्त | Ganesh Visarjan Muhurat

ज्यादातर लोग अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति जी का विसर्जन करते है। हिन्दू पंचाग के अनुसार भाद्रपद माह की शुक्ल चतुर्थी के दिन अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है । गुरुवार, 28 सितंबर 2023 के दिन गणेश विसर्जन के लिए श्रेष्ट्र मुहूर्त इस प्रकार है-

सुबह का शुभ मुहूर्त – प्रातः 06:11 बजे से 07:41 बजे तक

दोपहर का शुभ मुहूर्त – शाम 04:44 PM से 06:15 PM तक

शाम का शुभ मुहूर्त – शाम 06:15 बजे से रात 09:14 बजे तक

माना जाता है की गणपति बप्पा अपने साथ घर में ढेर सारी खुशियां लेकर आते है, लेकिन उससे ज्यादा खुशहाली और सुख- समृद्धि जाते समय देकर जाते है। जो भी परिवार इन 11 दिनों में पुरे श्रद्धाभाव के साथ गणपति जी सेवा और पूजा-अर्चना करता है, उनके सभी कार्य सिद्ध हो जाते है। गणेश विसर्जन के दिन हंसते- गाते बप्पा को विदा करें और फिर से अगले साल आने की कामना करें।

About Saif Rayeen

Check Also

Vishwakarma Jayanti 2023 – विश्वकर्मा जयंती की तिथि, शुभ समय और महत्व

विश्वकर्मा पूजा या विश्वकर्मा जयंती दिव्य वास्तुकार, भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है। विश्वकर्मा को दुनिया …