Janmashtami 2023 Jhanki Timings at Govind Dev Ji Temple-गोविंद देव जी मंदिर में जन्माष्टमी 2023 झाँकी का समय

जयपुर के आराध्य के रूप में पूजे जाने वाले श्री गोविन्द देव जी का मंदिर राजस्थान के प्रमुख मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में स्थापित भगवान कृष्ण और राधा जी की मूर्ति दूर से ही आकर्षक प्रतीत होता है। भगवान कृष्ण को समर्पित इस मंदिर में धूमधाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत जन्माष्टमी के लगभग 15 दिन पहले ही हो जाती है।

द्वापर युग में श्रीहरि विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अपना आठवां अवतार लिया था. कान्हा के जन्मोत्सव को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है. हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है.

श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, वृषभ राशि और बुधवार के दिन हुआ था. इस साल जन्माष्टमी बहुत खास है क्योंकि इस बार कान्हा का जन्मदिवस बुधवार को ही मनाया जाएगा, हालांकि जन्माष्टमी की डेट को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है. आइए जानते हैं जन्माष्टमी 6 या 7 सितंबर कब मनाई जाएगी.

जन्माष्टमी 2023 तिथि (Janmashtami 2023 Tithi)

भाद्रपद कृष्ण जन्माष्टमी तिथि शुरू – 06 सितंबर 2023, दोपहर 03.37

भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि समाप्त – 07 सितंबर 2023, शाम 04.14

जन्माष्टमी 6 या 7 सितंबर 2023 कब ? (Janmashtami 2023 Date)

6 सितंबर 2023 – गृहस्थ जीवन वालों को इस दिन जन्माष्टमी मनाना शुभ रहेगा. इस दिन रोहिणी नक्षत्र और रात्रि पूजा में पूजा का शुभ मुहूर्त भी बन रहा है. बाल गोपाल का जन्म रात में ही हुआ था. नंद के लाल कान्हा का जन्म मथुरा में हुआ था, इसलिए इस साल 6 सितंबर को मथुरा में भी जन्माष्टमी मनाई जाएगी.

7 सितंबर 2023 – पंचांग के अनुसार इस दिन वैष्णव संप्रदाय के लोग जन्माष्टमी मनाएंगे. साधू, संत और सन्यासियों में कृष्ण की पूजा का अलग विधान है. शास्त्रों में पंचदेवों के उपासक (गृहस्थ) यानी स्मात संप्रदाय के लोगों के लिए कृष्ण की उपासना अलग तरीके से बताई गई है. इस दिन दही हांडी (Dahi Handi 2023) उत्सव भी मनेगा.

जन्माष्टमी 2023 पर रोहिणी नक्षत्र (Janmashtami 2023 Rohini Nakshatra Time)

रोहिणी नक्षत्र शुरू- 06 सितंबर 2023, सुबह 09:20

रोहिणी नक्षत्र समाप्त – 07 सितंबर 2023, सुबह 10:25

जन्माष्टमी 2023 पूजा मुहूर्त (Janmashtami 2023 Puja Muhurat)

श्रीकृष्ण पूजा का समय – 6 सितंबर 2023,रात्रि 11.57 – 07 सितंबर 2023, प्रात: 12:42
पूजा अवधि – 46 मिनट
मध्यरात्रि का क्षण – प्रात: 12.02

जन्माष्टमी 2023 व्रत पारण समय (Janmashtami 2023 Vrat Parana Time)

र्म शास्त्र के अनुसार वैकल्पिक पारण समय – 07 सितंबर 2023, शाम सुबह 06.02 मिनट के बाद
वर्तमान में समाज में प्रचलित पारण समय – 07 सितंबर 2023, प्रात: 12.42 को कान्हा की पूजा के बाद

About Saif Rayeen

Check Also

Vishwakarma Jayanti 2023 – विश्वकर्मा जयंती की तिथि, शुभ समय और महत्व

विश्वकर्मा पूजा या विश्वकर्मा जयंती दिव्य वास्तुकार, भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है। विश्वकर्मा को दुनिया …