Kartik Month 2023-जानें कार्तिक मास की तिथि व इस माह में मनाएं जाने वाले व्रत-त्यौहारों की सम्पूर्ण जानकारी

राजस्थान में बसे गोविंद देव जी मंदिर, भारत के सबसे पवित्र और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह मंदिर जयपुर के सिटी पैलेस में स्थित है। गोविंद देव जी मंदिर में भगवान कृष्ण और राधा जी की आकर्षक प्रतिमा के दर्शन होते है। इसके साथ ही मंदिर में स्थापित गोविंद देव जी की मूर्ति भगवान कृष्ण के अद्भुत स्वरूप को दर्शाती है। वैसे तो मंदिर में प्रतिदिन भारी संख्या में भक्तों का जमावड़ा देखने को मिलता है, लेकिन जन्माष्टमी के समय यहां अलग ही रौनक देखी जाती है।

चातुर्मास प्रारंभ होने के साथ ही भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते है, जिसके बाद में कार्तिक माह की एकादशी के दिन वे अपनी शयन मुद्रा से उठते है। इस एकादशी को ‘देवउठनी एकादशी’ के नाम से भी जाना जाता है। इस एकादशी के बाद से ही सभी शुभ कार्यों का शुभारंभ हो जाता है। कार्तिक मास में बहुत एक के एक बाद बहुत सारे त्यौहार आदि भी मनाएं जाते है। ऐसे में आइए जानते है की साल 2023 में कार्तिक मास की शुरुआत कब होने जा रही है, साथ ही इस ब्लॉग में हम इस माह में आने वाले त्यौहारों की लिस्ट भी आपके साथ साझा करेंगे, तो आइये जानते है-

कार्तिक मास 2023 कि तिथि | Kartik Month 2023 Date

2023 कार्तिक महीना (Kartika month) हिन्दू कैलेंडर और पंचांग (विक्रम संवत 2080) | जानें वर्ष 2023 कार्तिक मास के पर्व /त्यौहार , व्रत, उपवास, तिथि और नक्षत्र के बारे में | 2023 में कार्तिक का महीना अक्टूबर 29 को शुरू होता है और नवम्बर 27, 2023 को खत्म होता है|

कार्तिक मास 2023 के व्रत-त्योहारों की सूचि | List of Festivals during Kartik Month

Date

Day

31 Tue

रोहिणी व्रत

01 Wed

संकष्टी गणेश चतुर्थी , करवा चौथ

05 Sun

कालाष्टमी , अहोई अष्टमी

09 Thu

गोवत्स द्वादशी , रामा एकादशी

10 Fri

प्रदोष व्रत , धनतेरस

11 Sat

मास शिवरात्रि , काली चौदस

12 Sun

दिवाली , नरक चतुर्दशी

13 Mon

अमावस्या , सोमवार व्रत

14 Tue

अन्नकूट , चंद्र दर्शन , गोवर्धन पूजा

15 Wed

भाई दूज

16 Thu

वरद चतुर्थी

17 Fri

वृश्चिक संक्रांति

18 Sat

लाभ पंचमी , षष्टी

19 Sun

छठ पूजा

20 Mon

दुर्गाष्टमी व्रत , गोपाष्टमी

21 Tue

अक्षय नवमी

22 Wed

कंस वध

23 Thu

प्रबोधिनी एकादशी

24 Fri

प्रदोष व्रत , तुलसी विवाह

25 Sat

विश्वेश्वर व्रत

26 Sun

मणिकर्णिका स्नान , देव दिवाली

27 Mon

कार्तिक स्नान समाप्त , सत्य व्रत , पूर्णिमा व्रत , पूर्णिमा , सत्य व्रत , कार्तिक पूर्णिमा , गुरु नानक जयंती

कार्तिक मास में करें तुलसी पूजन

ऐसा कहा जाता है की भगवान विष्णु की पूजा के समय तुलसी का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास में तुलसी के पौधे के पूजन का बहुत अधिक महत्व होता है। कहा जाता है की इस मास में संध्या के समय तुलसी के पौधे के पास एक दीया अवश्य जलाना चाहिए। इसके साथ ही तुलसी को नियमित जल से सींचना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन आगमन के मार्ग खुल जाते है। कार्तिक के इस पावन महीने में शालिग्राम और देवी तुलसी का विवाह किया जाता है।

इतना ही नही माना तो यह भी जाता है की इस एक महीने में पुरे विधि से तुलसी का पूजन करने से अकाल मृत्यु की संभावना भी कम हो जाती है।

कार्तिक मास में आप तुलसी कंठी माला भी धारण कर सकते है, साथ तुलसी जप माला से भगवान विष्णु का ध्यान कर सकते है। इस माह में दान-पुण्य का सर्वाधिक महत्व होता है। ऐसा माना जाता है की कार्तिक मास में दान आदि करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है, साथ ही उनकी विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।

About Saif Rayeen

Check Also

Vishwakarma Jayanti 2023 – विश्वकर्मा जयंती की तिथि, शुभ समय और महत्व

विश्वकर्मा पूजा या विश्वकर्मा जयंती दिव्य वास्तुकार, भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है। विश्वकर्मा को दुनिया …