Pushya Nakshatra 2023 -पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना है शुभ जानें शुभ मुहूर्त व महत्व

दीपवाली के पर्व से कुछ समय पहले पुष्य नक्षत्र आता है। इस पुष्य नक्षत्र में शादी के अतिरिक्त अन्य सभी शुभ कार्य किए जाते है। धर्म शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास में पड़ने वाला यह पुष्य नक्षत्र अत्यंत शुभ और लाभदायक माना जाता है। इस नक्षत्र में संपन्न किए जाने वाले सभी कार्य सफल होते है साथ ही भविष्य में बहुत से लाभ भी दिलाते है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पुष्य नक्षत्र में किसी कार्य का प्रारम्भ करना और कोई महत्वपूर्ण खरीदारी करना शुभ माना जाता है। माना जाता है की इस नक्षत्र में शनि देव स्थिर होते है। जिसका यह अर्थ है की इस दिन शुरू किए जाने वाले सभी कार्य या खरीदी गई वस्तु स्थिर रहती है और शुभ होती है। ऐसे में आज हम आपको पुष्य नक्षत्र से जुड़ी सभी कार्य देने जा रहे है। साथ ही इस ब्लॉग के अंत में हम आपको उन वस्तुओं के बारे में भी बताएंगे , जो इस मुहूर्त में खरीदना सर्वाधिक लाभ दिला सकता है।

पुष्य नक्षत्र तिथि व समय | Pushya Nakshatra 2023 Date & Time

अगस्त में पुष्य नक्षत्र की शुरुआत 14 अगस्त 2023 को सुबह 11 बजकर 07 मिनट से होगी और अगले दिन 15 अगस्त 2023 को दोपहर 01 बजकर 59 मिनट पर इसका समापन होगा. आज सावन सोमवार, मासिक शिवरात्रि भी है और अगले दिन मंगला गौरी व्रत है यानी मांगलिक कार्य और खरीदारी के लिए दोनों दिन बहुत शुभ है.

खरीदारी का समय – 26 घंटे का शुभ मुहूर्त

पुष्य नक्षत्र 2023 शुभ मुहूर्त | Pushya Nakshatra 2023 Shubh Muhurat

रविवार, 08 जनवरी

03:08:36

30:06:05

रविवार, 05 फरवरी

09:17:01

12:13:36

शनिवार, 04 मार्च

15:44:10

18:42:31

शुक्रवार, 31 मार्च

22:59:47

25:57:52

शुक्रवार, 28 अप्रैल

06:59:45

09:52:57

गुरुवार, 25 मई

15:06:35

17:53:53

बुधवार, 21 जून

22:36:37

25:21:08

बुधवार, 19 जुलाई

05:11:42

07:58:07

सोमवार, 11 सितंबर

17:07:01

20:01:37

रविवार, 08 अक्टूबर

23:57:23

26:45:33

रविवार, 05 नवंबर

07:57:41

10:29:53

शनिवार, 02 दिसंबर

16:40:46

18:54:35

शुक्रवार, 29 दिसंबर

01:05:21

27:10:28

पुष्य नक्षत्र का महत्व | Significance of Pushya Nakshatra

पौराणिक ग्रंथों में पुष्य नक्षत्र के बारे में लिखा गया एक श्लोक इस प्रकार है-

एक पुष्य सिद्धौ नक्षत्रे सिध्यन्ति अस्मिन् सर्वाणि कार्याणि सिध्यः।
पुष्यन्ति अस्मिन् सर्वाणि कार्याणि इति पुष्य।।
यहां दिए गए इस श्लोक का अर्थ है की पुष्प नक्षत्र में आरंभ किये गए सभी कार्य फलदायक और सर्वार्थ सिद्ध होते है।

पुष्य नक्षत्र क्या खरीदना शुभ? What to buy on Pushya Nakshatra

• इस दिन घर खरीदना अत्यधिक शुभ माना जाता है।
• इस दिन आप फर्नीचर और वाहन खरीद सकते है।
• निवेश के नजरिए से आप सोना भी खरीद सकते है।
• पुष्य नक्षत्र में घर की साज-सज्जा का सामान भी खरीद सकते हैं।
• महिलाएं इस दिन सोने- चांदी आदि के आभूषणों में निवेश कर सकती है।
• इस दिन आप घर के लिए बर्तन, पूजन सामग्री व इलेक्ट्रानिक्स आइटम खरीद सकते है।
• पुष्य नक्षत्र में लोहे का फर्नीचर के साथ ही कृषि से जुड़ी चीजें खरीदना भी कल्याणकारक होता है।

उपरोक्त दी गई वस्तओं के अलावा पुष्य नक्षत्र निवेश के लिए भी फलदायक माना गया है। इस नक्षत्र में आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर शेयर, म्यूचल फंड, इंश्योरेंस प्लान्स और पॉलिसी आदि में भी निवेश कर सकते है।

About Saif Rayeen

Check Also

Vishwakarma Jayanti 2023 – विश्वकर्मा जयंती की तिथि, शुभ समय और महत्व

विश्वकर्मा पूजा या विश्वकर्मा जयंती दिव्य वास्तुकार, भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है। विश्वकर्मा को दुनिया …