Shai 2023ni Jayant-शनि जयंती के दिन कष्ट निवारण हेतु ज़रूर जाए, ये 5 प्रसिद्ध शनि मंदिर!

भगवान शनिदेव का यह अन्य लोकप्रिय मंदिर तमिलनाडु के तंजावुर जिले में स्थित है। उत्तर भारत की खूबसूरत वास्तुकला को दर्शाता, यह शनि मंदिर दो नदियों के बीच में बसा है। शनिदेव की यहां विशेष महिमा है, मान्यता है कि यहां पूजा करने से कुंडली से शनि के अशुभ प्रभावों को कम किया जा सकता है। इस मंदिर की एक विशेषता यह भी बताई जाती है, यहां शनिदेव के साथ ही भगवान शिव की पूजा का भी विधान है। यहां भक्तगण दोनों देवताओं की कृपा एक साथ प्राप्त कर सकते है।

Kokilavan Dham (UP) | कोकिलावन धाम (उत्तर प्रदेश

कोकिलावन धाम मथुरा के पास कोसी कलां से 10 किमी दूर स्थित एक पवित्र स्थान है। यह पावन मंदिर न्याय के अनुसार फल देने वाले हिन्दू देवता भगवान शनि देव को समर्पित है। मंदिर एक विस्तृत विशाल परिसर में फैला हुआ है और प्रतिदिन देश भर से बड़ी संख्या में भक्त इसके परिसर में आते है। शनिवार और शनि अमावस्या में विशेष रूप से यहां भक्तों का जमावड़ा देखने को मिलता है। यह सभी तिथि शनि देव को समर्पित है। यदि आप भी शनि जयंती के दिन भगवान शनिदेव के किसी लोकप्रिय मंदिर जाकर, उनका आशीर्वाद लेना चाहते है, तो उत्तर प्रदेश के कोकिलावन धाम एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Shani Shingnapur (Maharashtra) | शनि शिंगणापुर (महाराष्ट्र)

श्री शनेश्वर देवस्थान, शनि शिंगणापुर मंदिर, महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है। शनि शिंगणापुर मंदिर, भारत के सबसे लोकप्रिय तीर्थ के रूप में दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। महाराष्ट्र में बसे इस मंदिर को अपने अविश्वसनीय चमत्कारों के चलते गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से भी सराहा गया है। इस मंदिर की लोकप्रियता इतनी अधिक है की देश ही नहीं विश्वभर से लोग यहां दर्शन के लिए आते है। मान्यता है की इस मंदिर में भगवान शनिदेव के दर्शन मात्र से साढ़ेसाती और ढैय्या जैसी समस्या दूर हो जाती है। शिंगणापुर गांव निवासियों का यह मानना है की शनि देव की महिमा के कारण उस घर में कभी चोरी नही होती है।

इस प्रकार यह भगवान शनिदेव को समर्पित, भारत के प्रसिद्ध शनि मंदिर है (famous shani temples of India) जहां शनिदेव के भक्तों के एक बार अवश्य जाना चाहिए। शनि जयंती (shani jayanti 2023) के पावन दिन पर इन सभी शनि मंदिरों की शोभा देखते ही बनती है। शनि जयंती के दिन, भगवान शनिदेव को समर्पित ‘शनि यंत्र’ की पूजा का भी विशेष महत्व बताया जाता है। शनि यंत्र को घर में स्थापित कर, पूजन करने से न सिर्फ शनि देव जल्द प्रसन्न होते है बल्कि सभी कष्टों से मिलती है।

About Saif Rayeen

Check Also

Vishwakarma Jayanti 2023 – विश्वकर्मा जयंती की तिथि, शुभ समय और महत्व

विश्वकर्मा पूजा या विश्वकर्मा जयंती दिव्य वास्तुकार, भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है। विश्वकर्मा को दुनिया …