Navratri Special Famous Durga Mata Temples in India -भारत के 5 प्रसिद्ध माँ दुर्गा मंदिर

मां आदिशक्ति को समर्पित नवरात्रि का त्यौहार बड़े हर्षाल्लास के साथ देशभर में मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान लाखों की संख्या में भक्तगण माता रानी के विभिन्न मंदिरों में दर्शन के लिए जाते है। यदि आप भी परिवार के साथ नवरात्रि के समय मां दुर्गा के मंदिर में दर्शन करने का सोच रहे है, तो यहां हम आपको भारत के 5 प्रसिद्ध देवी मंदिरों के बारे में बताने जा रहे है, जहां आपको नवरात्रि के दौरान अवश्य जाना चाहिए।

उत्तराखंड का यह शहर मन में एक पॉजिटिव एनर्जी को प्रभावित कर गहरी आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर करता है। इस राज्य में वैसे तो देवी-देवताओं के बहुत से मंदिर स्थापित किये गए है। लेकिन आज हम आपको उत्तराखंड के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जहां देश ही बल्कि विदेशों से भी भारी संख्या में पर्यटक दर्शन के लिए आते है। इन मंदिरों के पौराणिक महत्व के साथ ही ऐतिहासिक महत्व भी बहुत अधिक माने जाते है। 

आइये जानते है, इन्हीं कुछ मंदिरों के बारे में-

मनसा देवी मंदिर, उत्तराखंड | Mansa Devi Temple, Uttarakhand

मां आदिशक्ति को समर्पित यह पहला मंदिर हरिद्वार के पास गांव में स्थित है। माना जाता है इस मंदिर में भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है, जिस कारण यह मंदिर मनसा देवी के नाम से पहचाना जाने लगा। मंदिर के बारे में एक किवदंती यह बताई जाती है की यह देवी एक बार हमीरवासिया परिवार के मुखिया सेठ सूरजमलजी के सपने में प्रकट हुई, और उनसे मंदिर के निर्माण के लिए कहा। मनसा देवी मंदिर में मौजूद के पेड़ पर बहुत से लोग मन्नत का धागा बांधते है और मन्नत पूरी होने के बाद यहां आकर फिर से यह धागा खोल देते है।

कामाख्या मंदिर, असम | Kamakhya Temple, Assam

देवी दुर्गा के शक्तिपीठों में से एक मां कामाख्या का यह मंदिर असम के गुवाहाटी शहर में स्थित है। यह मंदिर वह स्थान है, जहां माता सती के शरीर का एक भाग गिरा था। माता के माहवारी के दिनों में इस मंदिर में उत्सव मनाया जाता है। माना जाता है की इन तीन दिनों में जब मंदिर के पट बंद होते है तो यहां एक सफ़ेद रंग का वस्त्र बिछाया जाता है, जो मंदिर के कपाट खुलने के बाद लाल हो जाता है। दुर्गा पूजा और अंबुबाची मेले के लिए यह मंदिर खास तौर पर प्रसिद्ध है।

अम्बा माता मंदिर, गुजरात | Amba Mata Temple, Gujarat

अब जिस मंदिर के बारे में हम आपको बताने जा रहे है वो है गुजरात का अम्बा माता मंदिर। अम्बा माता मंदिर का यह मंदिर गुजरात के जूनागढ़ में स्थित है। मंदिर की मुख्य विशेषता पहाड़ पर स्थित अम्बा माता का मंदिर है, जो देवी माँ के एक अवतार को समर्पित है। भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक मां दुर्गा का यह मंदिर गुजरात के लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। इस जगह में माता सती का हृदय गिर था, जिसके बाद एक शक्तिपीठ के रूप में इस मंदिर की स्थापना की गई।

करणी माता मंदिर, राजस्थान | Karni Mata Temple, Rajasthan

राजस्थान के बीकानेर शहर में स्थित करणी माता का यह मंदिर देवी दुर्गा को समर्पित है। करणी माता मंदिर की अनूठी विशेषता, यहां पर मौजूद चूहों की आबादी है। ऐसा माना जाता है की इस मंदिर में हज़ारों की संख्या में चूहे पाएं जाते है। मंदिर का एक अन्य आकर्षण इसके विशाल चांदी के द्वार और संगमरमर की नक्काशी है जो महाराजा गंगा सिंह द्वारा दान की गई थी। मंदिर में नवरात्रि उत्सव के समय भारी भीड़ देखने को मिलती है।

दक्षिणेश्वर काली मंदिर, कोलकाता | Dakshineswar Kali Temple, Kolkata

दक्षिणेश्वर काली मंदिर कोलकत्ता के हुगली नदी तटके दूसरी ओर स्थित है। माना जाता है की इस मंदिर रामकृष्ण परमहंस ने मां दुर्गा के स्वरुप की आराधना की थी। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण रानी रश्मोनी ने वर्ष 1847 में करवाया था। मंदिर में एक विशाल प्रांगण है और यह 12 अन्य मंदिरों से घिरा हुआ है जो भगवान शिव को समर्पित हैं।

नवरात्रि या अन्य किसी भी समय आप मां दुर्गा को समर्पित इन मंदिरों में जा सकते है। नवरात्रि के समय इन सभी मंदिरो की शोभा देखते ही बनती है। ऐसे में आपको एक बार अवश्य इन मंदिरों में जाना चाहिए।

About Saif Rayeen

Check Also

किलकारी भैरव मंदिर – Sri Kilkari Baba Bhaironath Ji Mandir – Delhi

किलकारी भैरव मंदिर एक हिंदू मंदिर है जो बाबा भैरवनाथ जी को समर्पित है, किलकारी …